हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एक महीने पूर्व जिले के रावतसर थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है।