मुज़फ्फरनगर: बहन-बेटियों के सम्मान में पुरकाजी निवासी रिया किन्नर की किसान संगठन को चेतावनी, वीडियो सोशल मीडिया पर किया जारी
थाना काकरोली क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व स्कूल जाती युवतियों से युवकों द्वारा छेड़खानी प्रकरण में युवकों पर हुई कार्यवाही के बाद आगामी 3 सितंबर को थाना ककरोली पर भाकियू तोमर का धरना-प्रदर्शन होगा। जिसे लेकर राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भाकियू तोमर को धरना प्रदर्शन ना करने की चेतावनी दी है।