मुज़फ्फरनगर: ग्राम कसौली के ग्रामीणों ने जल भराव की समस्या से परेशान होकर जिला कलेक्ट्रेट पर उठाई समाधान की मांग
जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे ग्राम कसौली के दर्जनों ग्रामीणों ने जल भराव की समस्या के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा। उन्होंने बताया कि तकरीबन 6 महीने से बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है जिस गांव के बच्चे बीमार हो रहे है और अन्य समस्याएं आ रही है। उन्होंने कहा कई बार शिकायत की मगर कोई समाधान नहीं हुआ है जिसके कारण आज फिर जिला कलेक्ट्रेट पर समाधान की मांग की है।