रामपुर मनिहारन: नानौता में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, किसान सेवक इंटर कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
नानौता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह 7 बजे किसान सेवक इंटर कॉलेज नानौता में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और योगाभ्यास किया। इस दौरान अजीत सिंह राणा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।