खलीलाबाद: बखिरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह की अगुवाई में पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 1 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के जेवरात व नकदी बरामद
बखिरा थाने की पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।जिसके पास से चोरी के चार पायल,एक पाजेब,एक बाली,एक लॉकेट,एक नाक की कील,एक नथुनी,एक टप्स,एक नथिया,एक नथिया की लरी,2400 रुपए नकदी हुआ बरामद।अभियुक्त का नाम अरमान पुत्र बदरी आलम निवासी दुर्गा जोत थाना बखिरा के रूप में हुई है।यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे दी।