रूड़की: धनोरी के पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के एक तस्कर को किया गिरफ्तार,अंग्रेजी शराब की बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते नगला पलूनी निवासी मांगेराम पुत्र सिमरु नाम के अंग्रेजी शराब के तस्कर को धनोरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 24 बोतल बरामद कर ली है। पुलिस ने मांगेराम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।