रूड़की: कलियर के पास से पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक तस्कर को किया गिरफ्तार,एक अवैध चाकू किया बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस ने कलियर के पास से संदिग्ध हालत में घूम रहे मुकरबपुर गांव निवासी कुर्बान पुत्र हनीफ नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस के द्वारा एक अवैध चाकू भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि कुर्बान गौकशी के आरोप में 4 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा कुर्बान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।