रूड़की: तहसील कार्यालय रुड़की में रेलवे कर्मियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, हुई पुल का निर्माण कार्य रोकने की मांग
रुड़की तहसील में रेलवे कर्मचारियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शासनी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे कॉलोनी के पास गंगनहर के ऊपर बनाए जा रहे पुल का विरोध किया है। रेलवे कर्मचारियों ने बीती शाम भी शहर के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों ने पुल का निर्माण रोकने की मांग की है।