रूड़की: मतलबपुर के पास से पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार,स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू किया बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 अभियान के चलते मतलबपुर के पास से रामपुर निवासी इनाम पुत्र मुस्तफा नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 4.80 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर लिया है। पुलिस ने इनाम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।