रूड़की: इमली खेड़ा कब्रिस्तान के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार,एक अवैध चाकू किया बरामद
पिरान कलियर थाना पुलिस ने इमली खेड़ा कब्रिस्तान के पास से महमूदपुर गांव निवासी शमशेर पुत्र शमशाद नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू और बाइक बरामद कर ली है। जानकारी मिली है कि शमशेर किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। पुलिस ने शमशेर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। शमशेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।