रूड़की: कोर कॉलेज के पास तेज रफ्तार करने स्कूटी सवार को मारी टक्कर,स्कूटी सवार की मौके पर हुई मौत
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में कोर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार ने देर शाम ऋषिकेश निवासी स्कूटी सवार विकास गिरी को टक्कर मार दी। जिस कारण विकास गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा विकास गिरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर आज विकास गिरी के परिजन भी पहुंच गए हैं। पुलिस अब कार चालक की तलाश कर रही है।