बड़ौत: कान्हड़ गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बड़ौत बुढ़ाना मार्ग के किनारे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | Mar 15, 2025 कान्हड़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव शुक्रवार को बड़ौत बुढ़ाना मार्ग के किनारे पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान भी पुलिस को मिले हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर PM के लिए भेजा। कान्हड़ निवासी युवक लक्ष्य पुत्र स्व: सुशील 22 वर्ष का नशे का आदी बताया गया है। पुलिस पूछताछ के लिए मृतक के भाई को लाई है।