जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बांका द्वारा आज ईवीएम वेयरहाउस का मासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, बांका, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बांका सहित अन्य उपस्थित रहे।
22 views | Banka, Bihar | Jul 8, 2026