उर्वरक (खाद) की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन सख्त
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेता की दुकानो का औचक निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि हर हाल में सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराई जाए। कहीं से भी शिकायत मिलने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि जिला कृषि कार्यालय द्वारा जिला में उर्वरकों का समानुपातिक आवंटन कर दिया गया है। जिला में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है इसको लेकर किसान भाइयों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
उर्वरकों का स्टॉक निम्नवत है---
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar