Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image
image

आज दिनांक-06.08.2026 को उप विकास आयुक्त, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में VB-G RAM G योजना की समीक्षात्मक बैठक पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आहूत की गई। उक्त बैठक में निदेशक, एन०ई०पी०, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कार्यपालक अभियन्ता (मनरेगा), सहायक अभियन्ता (मनरेगा), कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कनीय अभियन्ता एवं पंचायत तकनीकी सहायक उपस्थित थे। मानव दिवस सृजन समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर 77.53 प्रतिशत की उपलब्धि है जबकि राज्य स्तर पर 155.29 प्रतिशत की उपलब्धि है, जिसमें कतिपय प्रखण्डों की उपलब्धि निराशाजनक पायी गई, जिसमें संग्रामपुर प्रखण्ड में 43.15 प्रतिशत, पहाड़पुर प्रखण्ड में 48.17 प्रतिशत, बनकटवा प्रखण्ड में 51.57 प्रतिशत, अरेराज प्रखण्ड में 54.65 प्रतिशत, मेहसी प्रखण्ड में 56.57 प्रतिशत, कोटवा प्रखण्ड में 59.66 प्रतिशत एवं पताही प्रखण्ड में 63.53 प्रतिशत है। सभी संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को कम से कम 75 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त करने का निदेश दिया गया। पी०एम०ए०वाई०जी० अभिसरण समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर कुल 24066 योजनाओं में से 3877 योजनाओं में एम०आर० निर्गत कर 18.19 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है, जिसमें कुछ प्रखण्डों की उपलब्धि असंतोषजनक पायी गई, जो इस प्रकार है- संग्रामपुर प्रखण्ड में 2.19 प्रतिशत, पीपराकोठी प्रखण्ड में 3.57 प्रतिशत, चकिया प्रखण्ड में 6.05 प्रतिशत, कोटवा प्रखण्ड में 8.98 प्रतिशत, तेतरिया प्रखण्ड में 10.00 प्रतिशत, पताही प्रखण्ड में 10.38 प्रतिशत, ढाका प्रखण्ड में 13.49 प्रतिशत, तुरकौलिया प्रखण्ड में 13.64 प्रतिशत एवं कल्याणपुर प्रखण्ड में 13.74 प्रतिशत की उपलब्धि है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को पी०एम०ए०वाई०जी० अभिसरण में एक सप्ताह के अन्दर अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निदेश दिया गया। ई०-के०वाई०सी० की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में कुल 4,45,147 सक्रिय मजदूरों में से 3,90,805 मजूदरों का ई० के०वाई०सी० कर जिला स्तर पर 87.79 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। कुल 54,342 ई0 के0वाई०सी० हेतु लंबित है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर शत-प्रतिशत सक्रिय मजदूरों का ई०-के०वाई०सी० कराने का निदेश दिया गया। जियो टैगिंग की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जियो टैगिंग में जिला स्तर पर प्रथम फेज में 09 मामले, द्वितीय फेज में 1422 एवं तृतीय फेज में 2143 मामले लंबित है, जिसमें तृतीय फेज में सबसे अधिक मामले बनकटवा प्रखण्ड में 202, अरेराज प्रखण्ड में 182, चकिया प्रखण्ड में 165, ढाका प्रखण्ड में 156, घोड़ासहन प्रखण्ड में 156, पकड़ीदयाल प्रखण्ड में 148, रक्सौल प्रखण्ड में 130, एवं तेतरिया प्रखण्ड में 127 मामले लंबित है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर तीनों फेज के सभी लंबित मामले का निष्पादन कराने का निदेश दिया गया। कार्य पूर्णता की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मनरेगा के तहत कुल 43474 योजनाएँ प्रारंभ की गई, जिसमें 3171 योजनाएँ पूर्ण कर 7.29 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को कार्य योजना बनाते हुए कम से कम 90 प्रतिशत अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। (7.0) वृक्षारोपण योजना योजनान्तर्गत इस वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए जिला स्तर पर 950400 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें मात्र 33.29 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। मोतिहारी प्रखण्ड में 4.17 प्रतिशत, कल्याणपुर प्रखण्ड में 12.50 प्रतिशत, रामगढ़वा प्रखण्ड में 13. 02 प्रतिशत, ढाका प्रखण्ड में 17.39 प्रतिशत, चकिया प्रखण्ड में 18.23 प्रतिशत एवं सुगौली प्रखण्ड में 19.27 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार योजना प्रारंभ करने का निदेश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

1 views | East Champaran, Bihar | Aug 6, 2026

MORE NEWS

ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई! एक्शन मोड में आए अधिकारियों ने मेडिकल पर की रेड, भारी मात्रा में दवाएं जब्त

#BiharNews #DrugDepartmentAction #MedicalStoreRaid #HealthAlertBihar #PatahiNews

ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई! एक्शन मोड में आए अधिकारियों ने मेडिकल पर की रेड, भारी मात्रा में दवाएं जब्त #BiharNews #DrugDepartmentAction #MedicalStoreRaid #HealthAlertBihar #PatahiNews

Motihari, East Champaran | Aug 6, 2026

उर्वरक (खाद) की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन सख्त

    जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेता की दुकानो का औचक निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि हर हाल में सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराई जाए। कहीं से भी शिकायत मिलने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि जिला कृषि कार्यालय  द्वारा जिला में उर्वरकों का समानुपातिक आवंटन कर दिया गया है। जिला में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है इसको लेकर किसान भाइयों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 
उर्वरकों का स्टॉक निम्नवत है---
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

उर्वरक (खाद) की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन सख्त जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेता की दुकानो का औचक निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि हर हाल में सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराई जाए। कहीं से भी शिकायत मिलने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि जिला कृषि कार्यालय द्वारा जिला में उर्वरकों का समानुपातिक आवंटन कर दिया गया है। जिला में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है इसको लेकर किसान भाइयों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उर्वरकों का स्टॉक निम्नवत है--- Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Aug 6, 2026

सुगौली प्रखंड सभागार में 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' सह 'माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम' पर कार्यशाला का किया गया आयोजन 

आज सुगौली प्रखंड सभागार में 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुजुर्गों के कल्याण, अधिकार और सरकारी योजनाओं के लाभ पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा उपस्थित बुजुर्गों को 'माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम' (Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act) की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह कानूनी प्रावधान वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। इसके साथ ही राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत मिलने वाले सहायक उपकरणों एवं अन्य सुविधाओं की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा (ADSS) मोतिहारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुगौली, स्थानीय प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक (वृद्धजन) मौजूद रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

सुगौली प्रखंड सभागार में 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' सह 'माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम' पर कार्यशाला का किया गया आयोजन आज सुगौली प्रखंड सभागार में 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुजुर्गों के कल्याण, अधिकार और सरकारी योजनाओं के लाभ पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा उपस्थित बुजुर्गों को 'माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम' (Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act) की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह कानूनी प्रावधान वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। इसके साथ ही राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत मिलने वाले सहायक उपकरणों एवं अन्य सुविधाओं की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा (ADSS) मोतिहारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुगौली, स्थानीय प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक (वृद्धजन) मौजूद रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Aug 6, 2026

जिलाधिकारी ने किया सदर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

आज जिलाधिकरी श्री सौरभ सुमन यादव ने अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा के साथ सदर अंचल मोतिहारी का औचक निरीक्षण निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अंचल अधिकारी,राजस्व अधिकारी सहित अन्य  कर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान दाखिल- खारिज, परिमार्जन, E-मांपी ,LPC प्रमाण पत्र, सरकारी भूमि अतिक्रमणवाद की समीक्षा की गई और आरटीपीएस काउंटर की जांच की गई। आरटीपीएस काउंटर पर जांच के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं निष्पादित आवेदनों के संधारण को देखा गया एवं इससे संबंधित जरूरी निर्देश दिए गए।
 जिलाधिकरी के द्वारा दाखिल- खारिज के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया। सरकार के  विकास कार्यों  हेतु जमीन आवंटन में तेजी के निर्देश दिये गए। 
 अंचल कार्यालय निरीक्षण के दौरान अंचल पंजी के संधारण में कमी पाई  गई। इस संबंध में एक सप्ताह के अंदर अभिलेखों को अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

जिलाधिकारी ने किया सदर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण आज जिलाधिकरी श्री सौरभ सुमन यादव ने अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा के साथ सदर अंचल मोतिहारी का औचक निरीक्षण निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अंचल अधिकारी,राजस्व अधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान दाखिल- खारिज, परिमार्जन, E-मांपी ,LPC प्रमाण पत्र, सरकारी भूमि अतिक्रमणवाद की समीक्षा की गई और आरटीपीएस काउंटर की जांच की गई। आरटीपीएस काउंटर पर जांच के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं निष्पादित आवेदनों के संधारण को देखा गया एवं इससे संबंधित जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकरी के द्वारा दाखिल- खारिज के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया। सरकार के विकास कार्यों हेतु जमीन आवंटन में तेजी के निर्देश दिये गए। अंचल कार्यालय निरीक्षण के दौरान अंचल पंजी के संधारण में कमी पाई गई। इस संबंध में एक सप्ताह के अंदर अभिलेखों को अपडेट करने के निर्देश दिए गए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Aug 6, 2026