भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की का वार्षिक दीक्षांत समारोह गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) श्री अजीत डोभाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।समारोह को संबोधित करते हुए NSA अजीत डोभाल ने युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी पिछली 1,000 शताब्दियों में सबसे भाग्यशाली पीढ़ी है, जिसके पास भारत के स्वर्णिम भविष्य को नया आकार देने के असीमित अवसर मौजूद हैं।
इस प्रतिष्ठित समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 2,701 युवा स्नातकों को डिग्रियां प्रदान की गईं। संस्थान ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को उज्ज्वल और सफल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #IITRurdkee