बांसवाड़ा: BAP की रीना रावत ने भाजपा कार्यालय में मनाई जीत, भाजपा नेता भी साथ
भारत आदिवासी पार्टी की जिला प्रमुख रीना रावत ने जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया और पांच भाजपा जिला परिषद सदस्यों को धन्यवाद भी दिया। इस कदम से वागड़ की राजनीति में नए तालमेल की चर्चा तेज हुई है।