जमुई: केवाली गांव में कोबरा सांप के डंसने के बाद महिला की हुई मौत, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Oct 3, 2024 केवाली गांव में बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे रंजीत सिंह की पत्नी अंजना देवी को कोबरा सांप ने डंस लिया। काफी देर के बाद जब महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो उसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उंसके बाद गुरुवार की सुबह 9:00 बजे महिला के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।