पयागपुर: हंसरामपुरवा के प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
विशेश्वरगंज के हंसरामपुरवा के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार दोपहर 3बजे स्कूल चलो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान हरी झंडी दिखाकर रैली भी रवाना की गई। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय खुलने पर बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत होने पर विशेष ध्यान दिया जाए।