मोतिहारी: मोतिहारी में नवयुवक सेना द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, आंदोलन का लिया गया निर्णय
मोतिहारी में नवयुवक सेवा के द्वारा एक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें 9 जुलाई यानि सोमवार की सुबह 10:00 बजे मोतिहारी सदर अस्पताल में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया। नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत रंजन ने बताया कि सदर अस्पताल मोतिहारी में वेंटीलेटर के लिए आंदोलन किया जाएगा उसकी जानकारी उनके द्वारा रविवार की रोज 12 बजे दी गई।