मोतिहारी: मोतीहारी में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, देसी व विदेशी शराब के साथ 7 लोग गिरफ्तार
मोतिहारी जिला अंतर्गत ALTF टीम के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 141 लीटर देसी,4.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक बाइक को जप्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने 7 तस्कर को भी गिरफ्तार किया। 2200 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। जानकारी रविवार की रात्रि 9:53 पर दी गई