धरहरा: औड़बगीचा में चौकी से गिरकर वृद्ध महिला की मौत
धरहरा प्रखंड के औड़बगीचा गांव निवासी चौधरी यादव की 60 वर्षीय पत्नी रेशमी देवी की चौकी से गिरकर मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वृद्ध महिला सोमवार की देर संध्या लगभग 7 बजे घर में चौकी पर बैठी हुई थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा ले गए।