बक्सर: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में चुनाव लड़ रहे कुल 14 प्रत्याशियों के व्यय लेखा पंजी का हुआ द्वितीय निरीक्षण
Buxar, Buxar | May 25, 2024 लोक सभा चुनाव में बक्सर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक विशाल प्रताप सिंह ने चुनाव लड़ रहे कुल 14 अभ्यर्थियों के व्यय लेखा पंजी का द्वितीय निरीक्षण कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में किया। अभ्यर्थियों के द्वारा लेखापित व्यय पंजी का उनके द्वारा प्रस्तुत साक्षयों एवं अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग के लेखा दलों के द्वारा एसओआर से मिलान किया गया।