बक्सर: पीएम की जनसभा में अश्विनी चौबे के शामिल होने पर असमंजस बरकरार ..
Buxar, Buxar | May 25, 2024 एनडीए प्रत्याशी की जीत की राह आसान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बक्सर में जनसभा करेंगे. दिन में 3:00 बजे वह अहिरौली के समीप सभा स्थल पर पहुंचेंगे जहां से वह मिथिलेश तिवारी को जिताने की अपील जनता से करेंगे. पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने वाले लोगों में गिरिराज सिंह से लेकर अश्विनी चौबे तक के नाम हैं लेकिन उनके आने की संभावना पर असमंजस बरकरार है.