बक्सर: पीएम के आगमन को लेकर बक्सर रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद रहा रेल प्रशासन,चप्पे चप्पे की ली गई तलाशी
Buxar, Buxar | May 25, 2024 चुनावी सभा के मद्देनजर शनिवार को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बक्सर रेलवे स्टेशन पर प्रशासकीय व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखी। स्टेशन पर झाझा के सहायक सुरक्षा आयुक्त हरिनारायण राम के दिशा निर्देशन में आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं जीआरपी बक्सर के प्रभारी विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। डाॅग स्कावायड की टीम भी मौजूद रही।