बक्सर: डुमराव एवं सिमरी के थानाध्यक्षों के खिलाफ बक्सर कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर जारी किया गया वारंट
Buxar, Buxar | May 25, 2024 मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने सिमरी एवं डुमरांव के थानाध्यक्षों के खिलाफ वारंट जारी किया है. मामला डुमरांव स्टेशन रोड निवासी पप्पू यादव से संबंधित है. पप्पू यादव की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ सिमरी थाना के दुल्लहपुर के रहने वाले नवमी यादव की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के साथ हुई थी. शादी के बाद जब वह ससुराल से मायके आईं तो उसकी बिदाई नही की गई.