कोईलवर: वायरल वीडियो: कोईलवर लोहा पुल पर ओवरलोड बालू ट्रैक्टरों का कहर
कोइलवर थाना क्षेत्र के पुराने पुल पर परेव की तरफ से ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों का आधां धुन परिचालन का एक वीडियो इन दिनों कोईलवर प्रखंड में तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोहा पुल पर परेव की ओर से ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों का धड़ल्ले से परिचालन दिख रहा है। पब्लिक एप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।