🚩 राजगीर में गूंजा सम्राट जरासंध और मां जरा देवी का जयघोष! 5,229वें जन्मदिवस पर निकली भव्य विराट शोभायात्रा। 🙏
आज अपने राजगीर की ऐतिहासिक धरती पर सम्राट जरासंध के 5,229वें जन्मदिवस के अवसर पर सम्राट जरासंध एवं मां जरा देवी की भव्य विराट शोभायात्रा निकाली गई।
इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग राजगीर पहुंचे। पूरी शोभायात्रा में श्रद्धा, उत्साह, भक्ति और ऐतिहासिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
राजगीर की धरती पर उमड़ा यह जनसैलाब हमारी धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक एकता की खूबसूरत झलक पेश कर रहा था।
सम्राट जरासंध की गौरवगाथा और मां जरा देवी के जयकारों से गूंज उठा अपना राजगीर! 🚩
🙏 जय सम्राट जरासंध!
🙏 जय मां जरा देवी!
📍 राजगीर, नालंदा, बिहार
#Rajgir #SamratJarasandh #MaaJaraDevi #JarasandhJayanti #pyararajgir
Rajgir, Nalanda | Nov 22, 2026