धौलपुर: कलेक्टर के निरीक्षण के बाद भी पैलेस रोड, गुलाब बाग सहित हाईवे सर्विस रोड पर सीवर जलभराव के हालात नहीं सुधरे
धौलपुर शहर के मुख्य मार्गों पर फैला सीवरेज का पानी आम जनता के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। गुलाब बाग चौराहे से लेकर पैलेस रोड तक सीवरेज का पानी जमा होने के कारण सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे रोजाना वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल जनसुविधा के लिए संकट बन चुकी है, बल्कि हादसों को भ