धौलपुर: कुंजी का नगला गांव में लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद राशन डीलर ने बांटा राशन, जिम्मेदार एक-दूसरे पर टाल रहे कार्रवाई
मुख्यालय पर स्थित रसद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक राशन डीलर का लाइसेंस तीन माह पहले निलंबित कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार राशन वितरण कर रहा है। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। मामला धौलपुर के कुंजी का नगला स्थित राशन डीलर सत्यवीर सिंह से जुड़ा है। गत दिनों पूर्व ग्रामीणों की शिकायत प