धौलपुर: पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ 3 अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई, 7 जुआरी किए गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में 3 अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए हारजीत का दाव लगा रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से थाना इलाके में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसपी विकास सागवान के निर्देश पर थाना स्तर की अलग अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों के द्वारा गुरुवार को दोपहर को कार्यवाही