धौलपुर: धौलपुर में आरएसएस स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, विजयी जयघोषों के साथ किया कदम ताल
गुरुवार को विजयादशमी के मौके पर धौलपुर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने पथ संचलन निकाला। स्थानीय भार्गव वाटिका में शस्त्र पूजा के बाद पथ संचलन शुरू हुआ। जहां से दो-दो की कतार में स्वयंसेवक हाथों में दंड लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकले। इस दौरान भारत माता के जयकारे भी लगाए गए। शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत