कोटा में उमड़ा छात्रों का सैलाब; 'सिस्टम सुधारो' के नारे के साथ निष्पक्ष परीक्षाओं और रोजगार की मांग
कोटा: राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में छात्रों का एक विशाल हुजूम किसी राजनीतिक रैली के लिए नहीं, बल्कि देश के चरमराते परीक्षा सिस्टम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतरा। इस बड़े जमावड़े को छात्रों का 'रियलिटी चेक' कहा जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने अपने हक और न्याय की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच पर NEET, JEE और UPSC जैसी देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स एक साथ नजर आए। उनके साथ कई अभिभावक और परिवार भी मौजूद थे, जो युवाओं के सपनों, उनके संघर्षों और हर दिन की चिंताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
#KotaStudentsProtest
#सिस्टम_सुधारो
#JusticeForStudents
#FairExamsFairFuture
#युवा_मांगे_रोजगार
#NEET #upsc