गोरखपुर: अलविदा की नमाज की दृष्टिगत गोरखपुर जनपद की पुलिस पूरी तरह रही सतर्क, एसपी सिटी ने दी जानकारी
मुस्लिम समाज का रमजान का महीना चल रहा है। उसी के दृष्टिगत आज जुम्मे के दिन अलविदा की नमाज पढ़ी गई, जिसको सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आया। अगर हम बात करें पुलिस प्रशासन की तो पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरतते हुए हर एक मस्जिद पर तैनात नजर आई। वहीं एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी घंटाघर के बड़े मस्जिद पर पहुंचे।