गोरखपुर: नगर निगम के प्रवर्तन दल ने एयरपोर्ट से गोरखनाथ मंदिर तक सड़क को किया अतिक्रमण मुक्त
मुख्यमंत्री के आने जाने वाले वीआईपी रूट यानी गोरखपुर एयरपोर्ट से गोरखनाथ मंदिर तक सड़क के किनारे अतिक्रमण कर ठेला, खुमचा लगाने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम की प्रवर्तन दल ने अभियान चलाया। एयरपोर्ट से गोरखनाथ मंदिर तक की सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया। सड़क पर अतिक्रमण को नगर निगम परिवर्तन दल ने जब्त किया।