गोरखपुर: जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्यों ने आज से शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
गोरखपुर के कलेक्ट्रेट कोर्ट में पुरानी बिल्डिंग तोड़कर नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य की कवायद चल रही है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि नये नक्शे के अनुसार अधिवक्ताओं को बैठने के लिए कोई स्थान नहीं दिया गया है। इसी के चलते अधिवक्ता संगठन के सदस्यों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है।