गोरखपुर: कूटरचित स्टांप तैयार करके अवैध मोहर का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने वाले 7 अभियुक्तों को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर ने आज गोरखपुर के पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि, कूटरचना के आधार पर स्टांप तैयार कर व अवैध मोहर का प्रयोग करके धोखाधड़ी करने वाले सात आरोपियों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसआईटी टीम का गठन किया गया था जिसमें एसओजी टीम सर्विलांस टीम और थाना कैंट की टीम शामिल थी।