गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में की गौ सेवा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निवास स्थान गोरखनाथ मंदिर में बने हुए गौशाला में आज सुबह पहुंचे और अपने दिनचर्या के मुताबिक गौ सेवा में लग गए। उन्होंने अपने हाथों से गुड़ और रोटी गायों को खिलाया और बछड़ों को दूध रोटी भी खिलाया। आचार संहिता लागू होने की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले जनता दरबार को नहीं लगा रहे हैं।