खमरिया गांव में संबल कार्ड बनवाने को लेकर दबंगों ने महिला सरपंच व उनके पति के साथ की मारपीट, शिकायत दर्ज
खमरिया गांव में संबल कार्ड बनाने को लेकर दबंगों ने महिला सरपंच एवम उसके पति के साथ मार पीट की है,जिससे सरपंच पति पत्नी घायल है,पीड़ित महिला सरपंच खमरिया तिवारियान निवासी अनीता साकेत एवम उसके पति राम लखन साकेत बताए जा रहे है,पीड़ित महिला सरपंच ने बताया कि जब वह अपने पति के साथ घर से पंचायत की तरफ जा रही थी तभी बड़ेरा के पास आरोपी गणों ने रोककर मार पीट की है।