कोलगवां इलाके में रिश्ते के जेठ ने घर में घुसकर महिला के साथ किया रेप व विरोध करने पर की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
कोलगवां थानाक्षेत्र के रिश्ते के जेठ ने सुने घर में घुसकर महिला से बलात्कार की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है । विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी कर दी । परिजनों के आते ही पीड़ित महिला मंगलवार की सुबह 1130 बजे कोलगवां थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है ।