अलवर: मलखेरा में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, डामरीकरण की मांग तेज
Alwar, Alwar | Apr 11, 2026 सावड़ी से मालीबास होते हुए जयसमंद, केसरपुर, बलाना, बुर्जा और भूगोर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जर्जर स्थिति में है। ग्रेवल सड़क पर गड्ढों और धूल के कारण हजारों ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण आरिफ खान और जावेद खान ने बताया कि यह मार्ग एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है।