न्यू कॉलोनी पार्क में योग शिविर आयोजित, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने किया योगाभ्यास
#देवरिया, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के न्यू कॉलोनी स्थित पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने योगाभ्यास कर लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिवस विशेष पर मनाया जाने वाला कार्यक्रम नहीं है, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है। योग शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में बांधकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और स्वस्थ भारत तथा सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
#ख़बर_टाइम्स #deoriaup52 #UPNews #deorianews
Barhaj, Deoria | Jun 21, 2026