शाहबाद: मीरा बस्ती स्थित तबरेज हॉस्पिटल अंदर से सीज बाहर से खुला, सीज करने की कार्रवाई चर्चा का विषय
मीरा बस्ती स्थित तबरेज हॉस्पिटल से बच्चा बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सनसनी फैल गई। स्वास्थ्य विभाग के आला हुक्मरानों ने वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल में पहुंचकर अस्पताल संचालक डॉक्टर तबरेज के बयान दर्ज किये और शुक्रवार की देर रात उनको हिरासत में ले लिया गया। तबरेज हॉस्पिटल अंदर से सीज करके मेंन गेट को खुला छोड़ गया है।