शाहबाद: मीरा वस्ती के तबरेज हॉस्पिटल को सीज करने के दौरान पत्रकारों को अंदर जाने से पुलिस प्रशासन ने रोका
बच्चा बेचने की वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई। इस वक्त नोडल अधिकारी प्रवीण दीक्षित और प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्र की देखरेख में तबरेज हॉस्पिटल को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पत्रकारों को अस्पताल के अंदर नहीं घुसने दिया गया। पूरी तरह से पत्रकारों के अंदर घुसने पर पाबंदी लगा दी गई।