शामली: थानाभवन पुलिस और एसओजी टीम के साथ गंगोह रोड पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, साथी फरार
Shamli, Shamli | Dec 16, 2024 सोमवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन पुलिस व एसओजी टीम के साथ गंगोह रोड आमदपुर पुलिया के पास हुई मुठभेड में पिकअप सवार मुजफ्फरनगर निवासी आदिल गोली लगने से घायल हुआ, जबकि 1 अन्य बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने 24 नवंबर को जलालाबाद में सैटरिंग की दुकान से चोरी हुई चादरें व 1 तमंचा, 3 जिंदा व 1 खोखा कारतूस बरामद किया है।