शामली: आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बनत निवासी युवक को अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 15, 2024 रविवार की शाम करीब 5 बजे थाना आदर्श मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बनत के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी श्रवण उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध देशी शराब के 12 पव्वे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।