शामली: आदर्श मंडी थाना पुलिस ने युवक को चोरी के आरोप में अवैध हथियार, नकदी और चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 15, 2024 रविवार की शाम करीब 6 बजे थाना आदर्श मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने बाइक चोरी की 2 घटनाओं में मोहल्ला कलंदरशाह पंसारियान निवासी महताब पुत्र मीर हसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 3500 रूपए की नकदी व चोरी की एक बाइक बरामद की गई है।