शामली: झिंझाना थाना पुलिस ने मोहल्ला माजरा निवासी युवक को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 15, 2024 रविवार की शाम करीब 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना थाना पुलिस ने झिंझाना के मोहल्ला माजरा निवासी काला उर्फ जीतराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।