शामली: एसपी के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 15, 2024 रविवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में एसपी रामसेवक गौतम के आदेश पर वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत झिंझाना थाना पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्त के रूप में अलाउदीनपुर निवासी धीरा और दूधली निवासी रामपाल को गिरफ्तार किया है।