तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में निकली भव्य चुनरी यात्रा, बड़ी खेर माता को चढ़ाई 551 मीटर लंबी चुनरी
तेंदूखेड़ा । नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार शाम 5 बजे तेंदूखेड़ा में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं द्वारा 551 मीटर लंबी चुनरी बड़ी खेर माता को अर्पित की गई। नगर में जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।